कुल्लू अपडेट ,कुल्लू अपडेट,श्रीराम मंदिर अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या नगरी के साथ साथ पूरे भारत में माहौल भक्तिमय हो गया है। हर तरफ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है। भारत के साथ साथ हिमाचल में भी राम मंदिर के बनने से ख़ुशी की लहर है। इसका असर कुल्लू में भी देखने को मिल रहा है। आज कुल्लू में जय श्री राम के जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। रामशिला हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान तक निकाली शोभा यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। राम धुन, जय श्री राम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सरवरी में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार, प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा में किसी तरह की बाधा न पड़े, इसके लिए अखाड़ा बाजार से ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया। सरवरी गैस एजेंसी से रामशिला की तरफ जाने वाले वाहनों को फोरलेन सड़क की ओर भेजा गया।




