कुल्लू अपडेट ,अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह अयोध्या पहुँच चुकें हैं। उनके साथ रघुनाथ के पुजारी सहित तीन लोग शामिल हैं। भगवान श्रीराम को रघुनाथ की ओर से चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी भेंट की जाएगी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने से पहले उन्होने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होने कहा की अयोध्या प्रभु राम की नगरी तो है ही लेकिन यहां एक और मंदिर है जिसमें दर्शन किए बिना रामलला के दर्शन अधूरे माने जाते हैं, इस मंदिर का नाम है हनुमानगढ़ी, यह वहीं मंदिर है जिसे भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद अपने प्रिय भक्त हनुमान को रहने के लिए दिया था। आज अयोध्या पहुँच कर हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।




