कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में आगज़नी की घटनायें थमने का नाम नही ले रही है.बीते को शनिवार देर रात ढालपुर चौक में बस स्टैंड के नज़दीक पांच दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो सिलेंडर फटने के कारण यह घटना हुयी है.वही आगज़नी से पांच सब्जी की दुकानों सहित एक चाय की दुकान व अन्य तीन दुकान मालिकों को भी लाखों का नुक्सान हुआ है। वही आगज़नी से रोमी, रोकी, शिव कुमार, तरसेम, रिशु,विमला ठाकुर को भारी नुकसान हुआ है और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला भी पहुंचे।वही उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उनके सामने ही दो सिलेंडर फटे हैं । उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,619



