Search
Close this search box.

जहां से कुल्लू आये थे रघुनाथ जी महाराज उस त्रेतानाथ मंदिर में महेश्वर सिंह ने की पूजा अर्चना

कुल्लू अपडेट ,अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह अयोध्या पहुँच चुकें हैं। उनके साथ रघुनाथ के पुजारी सहित तीन लोग शामिल हैं। भगवान श्रीराम को रघुनाथ की ओर से चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी भेंट की जाएगी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने से पहले उन्होने अयोध्या स्थित त्रेतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की इस मौके पर उन्होने कहा की मेरे पूर्वज राजा जगत सिंह जी के समय अयोध्या स्थित त्रेतानाथ मंदिर से समस्त कुल्लू के आराध्य भगवान रघुनाथ जी की मूर्ति को कुल्लू लाया गया था व तब से हमारा परिवार भगवान रघुनाथ जी का सेवक मात्र है। आज परम सौभाग्य का दिन है जब मुझे अयोध्या नगरी में त्रेतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने का अवसर मिला है! भगवान श्री राम की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे व सभी का मंगल हो।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज