कुल्लू अपडेट, किरतपुर-मनाली फोरलेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने टनल का निरिक्षण किया और कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि किरतपुर-मनाली का हमारा फोरलेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। मुझे इस बात की खुशी है कि जो टनल बनकर तैयार हुई है यह पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत बड़ा आकर्षण पर्यटकों के लिए बनेगी और आने-जाने की बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस टनल निर्माण से मनाली से चंडीगढ़ के ट्रैवलिंग टाइम में बहुत अंतर आया है। पहले हमें चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 5 घंटे लगते थे अब हम ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं। सुंदरनगर से चंडीगढ़ पहुंचने में हमें लगभग 4 घंटे लगते थे लेकिन अब मात्र सवा 2 घंटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि यह टनल हमारी केंद्र सरकार की हमारे हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी देन है। जहां सबसे बड़ा मुद्दा हमारा कनेक्टिविटी का रहता था। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश बहुत सुंदर है और पूरे देश-दुनिया से लोग यहां घूमने आना चाहते हैं लेकिन यहां पर आने-जाने की सुविधा बेहतर नहीं थी। यह फोरलेन बनने के पश्चात यहां के लोगों के जीवन में बहुत बड़ा अंतर आ गया है साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत बड़ा अंतर आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है क्योंकि इसके दो पोर्शन बनकर तैयार हो चुके हैं। टनल बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन के लिए आग्रह किया गया था हमें भरोसा है कि प्रधानमंत्री जी आएंगे। उन्होंने कहा कि यह टनल हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है और इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 41



