Search
Close this search box.

कुल्लू में रघुनाथ मंदिर में रामभक्तों ने की साफ़ सफाई,सज रहा है रघुनाथ मंदिर

कुल्लू अपडेट ,500 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद राममंदिर बनकर तैयार हो गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। अयोध्या नगरी के साथ साथ पूरे भारत में माहौल भक्तिमय हो गया है। हर तरफ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है। भारत के साथ साथ हिमाचल में भी राम मंदिर के बनने से ख़ुशी की लहर है। भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबदार महेश्वर सिंह भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या धाम पहुंच चुके है। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ जी के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया की कल 500 साल का इंतजार पूरा हो जाएगा । आज कुल्लू के लोग रघुनाथ मंदिर में सफाई कर रहे है । मंदिर के अंदर पुजारियों द्वारा सफाई कर दी गई है।उन्होंने बताया की कल महेश्वर सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर हनुमान जी के पास हाजिरी लगाई उन्होंने यह भी कहा की जब तक हनुमान जी के पास हाजिरी नही लगेगी तब तक राम जी के पास हाजिरी नही लगेगी।उन्होंने आगे कहा की जो सामान महेश्वर सिंह लेकर गए है वो उनका नही है वो समस्त कुल्लू की जनता और हिमाचल और कुल्लू के देव समाज की ओर से है । वे कुल्लू के आम जनमानस की भावना लेकर गए है ।उन्होंने आगे कहा की वैसे तो आदेश है की सभी छोटे छोटे मंदिरों में आयोजन हो । इसी के चलते कल रघुनाथ मंदिर में भी आयोजन होगा जिसके लिए मंदिर को पूरी तरह से सजा दिया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज