कुल्लू अपडेट,आगामी लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा मैदान में डटी हुई है। हिमाचल भाजपा हर वर्ग के वोटर को साधने के प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मनाली मंडल ने पतलीकूहल में बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की।
इस दौरान उन्होंने किसानों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक गांव 11 किसान अभियान का शुभारभ किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने एक गांव 11 किसान अभियान शुरू किया है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किसान भाजपा के साथ जुड़ने के लिये 9090902024 पर मिस्ड कॉल करें।उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हमेशा ही किसानों के हक की आवाज़ को उठाता रहा है। किसानों की समस्याओं को भी समय-समय पर सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाकर उनका समाधान किया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही किसान हितेषी रही है, जबकि अन्य सभी सरकारों ने किसानों का शोषण ही किया है।***
वहीं इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिव मंदिर पतलीकूहल में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मनाली मंडल की बैठक की भी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई जिसका लाभ समाज को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दलित वंचित समाज के कल्याण को समर्पित है।
इस दौरान भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुरदास,महामंत्री बागेश शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा अखिलेश कपूर, मंडल महामंत्री प्रकाश ठाकुर, पन्ना लाल, अनुसूचित जाति मोर्चा मनाली मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह, प्रदेश महामंत्री चेतराम, जिला अध्यक्ष पोशु राम, मंडल महामंत्री सुरेश कुमार सहित अन्य पार्टी की पदाधिकारी उपस्थित रहे।




