Search
Close this search box.

खत्म हुआ 500 साल का इंतजार ,राम मंदिर में विराजमान हुए रामलला

आस्था अपडेट, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय है। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद माहौल अगल हो गया। इसके अलावा भगवान रामलला की विशेष पूजा चल रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए विधान से पूजा हुई। नए विधान से रामलला की पूजा को लेकर गाइडलाइन तैयार कर किया गया। मंदिर ट्रस्ट ने 48 पेज का रामोपासना ग्रंथ तैयार किया गया है। राम के साथ कृष्ण जन्मभूमि की भी जयघोष की तैयारी है। राम मंदिर में मंत्र बढ़ाए गए हैं। स्तुतिगान भी बदला हुआ है। रामलला की पहली तस्वीर सामने आते ही हर कोई भावुक हो गया। राम के स्वागत में प्रदेश- देश के तमाम मंदिरों में शंख बजाकर लोगों ने प्रभु का स्वागत किया। भगवान श्रीरामलला के आगमन के बाद उनकी पहली पूजा की गई। पूजा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी इसके बाद रामलला के दरबार में दंडवत हो गए। उन्होंने रामलला का नमस्कार किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या के राम मंदिर में पुष्प वर्षा की गई। सेना के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा ने लोगों को हर्षित कर दिया। भगवान राम के आगमन के साथ ही शहनाई की मधुर ध्वनि गूंज उठी। साधु- संतों ने शंख ध्वनि से भगवान श्रीराम का उनके धाम में स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा की पूजा की। पीएम मोदी ने पूजा की संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा कराया। आयोजन के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम अनुष्ठानों को पूरा कराया। इसी के साथ 500 साल इंतजार खत्म हुआ और रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज