हिमाचल अपडेट ,500 साल का इंतज़ार ख़त्म हो गया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। यह क्षण देख कर सब भावुक हो गए। पूरे देश के लिए यह गर्व की बाद है। विक्रमादित्य सिंह ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। उन्होने ने अपने फेसबुक में आधिकारिक पेज पर लिखा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हिमाचल के छः बार के मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह के देव समाज और हिंदू धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा और अटूट विश्वास को देखते हुए उनके परिवार को दिया गया था जिसका सम्मान और निर्वहन करना हमारे लिए पुत्र धर्म था।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,043



