कुल्लू अपडेट ,अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मनाली में सोमवार को धूमधाम के साथ दीपोत्सव मनाया गया। सायंकाल में मनाली का मालरोड दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां 11,000 दीये प्रज्वलित किए गए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।रामबाग चौक से दीयों को प्रज्वलित करने का सिलसिला शुरू हुआ। शाम छह बजे के बाद दीप प्रज्वलित करने शुरू हुए। ओम, स्वास्तिक और जय श्रीराम के आकार में रखे गए दीयों को प्रज्वलित किया गया तो माहौल श्रीराम भक्ति के रंग में रंग गया। महिलाओं, पुरुषों और पर्यटकों में दीयों को प्रज्वलित करने का भारी उत्साह देखा गया।दीयों के साथ पर्यटकों ने खूब सेल्फियां लीं। ग्रामीण इलाकों से आई महिलाओं ने भी दीपोत्सव के बाद जगमगाते दीयों के साथ सेल्फियां लीं। मालरोड में ढोल नगाड़ों की धुन पर पर्यटकों ने खूब डांस किया

Author: Kullu Update
Post Views: 1,194



