Search
Close this search box.

नालंदा करियर इंस्टीट्यूट नीट तथा जे ई ई क्रैश कोर्स में 50 % की छूट

कुल्लू अपडेट,अपनी शुरुआत में ही नीट तथा जेईई के शानदार रिज़ल्ट देने वाले कुल्लू स्थित नालंदा करियर इंस्टीट्यूट ने नीट तथा जे ई ई क्रैश कोर्स में 50 % की छूट देने की घोषणा की है । नालंदा की प्रबन्धक प्राची शर्मा ने बताया कि नीट के लिए दो क्रैश कोर्स लॉंच किए जा रहे है । नीट के पहले क्रैश कोर्स की अवधि तीन माह की रहेगी और यह कोर्स एक फरवरी से शुरू होगा । 27 जनवरी तक एडमिशन सुनिश्चित करवाने वाले 20 छात्रों के लिए इस कोर्स में 50 % छूट की सुविधा रहेगी । इसी प्रकार नीट का 35 दिन का दूसरा क्रैश कोर्स 1 अप्रैल से शुरू होगा जिसमें 26 मार्च तक एडमिशन सुनिश्चित करने वाले 20 छात्रों के लिए 50 % छूट की सुविधा रहेगी।
जेईई के लिए एक रेपिड क्रैश कोर्स की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी । इस कोर्स के लिए भी 26 मार्च तक एडमिशन करवा लेने वाले पहले 20 छात्रों के लिए 50% का डिस्काउंट रहेगा ।
प्राची शर्मा ने पिछले दो सालों में नीट और जेईई में हो सफलता पूर्वक हो चुके छात्रों के चयन का हवाला देते हुए कहा कि देश के विभिन्न भागों में पढ़ा चुके अध्यापक अपने परिवार सहित यहाँ सैटल हो चुके हैं तथा कुल्लू और लाहुल के छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए तत्पर हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज