कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन चोरी के मामले सामने आ रहे है। भुंतर से सटे हाथीथान में हरिहर हॉस्पिटल के पास बीते कल गाड़ियों से पेट्रोल चोरी करने का मामला सामने आया है। गाड़ी के मालिक राहुल ठाकुर ने बताया की उन्होने हाथीथान में हरिहर हॉस्पिटल के पास अपनी गाड़ियां खड़ी की हुई थी जिसमें से एक गाडी उनकी अपनी और दूसरी गाडी शिव शक्ति ड्राइविंग स्कूल वालों की थी। बीते कल कोई दोनों गाड़ियां से पेट्रोल निकाल कर ले गया है। उन्होने बताया की उस तरफ कैमरा न लगे होने की वजह से आगे की कार्यवाही नहीं हो पाई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। राहुल ने बताया की पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है जिसमें किसी ने गाड़ियों के शीशे भी तोड़े थे। उन्होने पुलिस प्रशासन से मांग की है की इस तरफ की घटनाएं रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाये जाये।




