हिमाचल अपडेट , हिमाचल प्रदेश के कई ऊँचाई वाले क्षेत्रों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 व दूसरा 27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 से 29 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालाँकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहने का अनुमान है।

Author: Kullu Update
Post Views: 97



