Search
Close this search box.

हिडिंबा माता मंदिर परिसर के समीप आगजनी की घटना दुखद, पहले से थी सुनियोजित – गोविंद सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट , बुधवार सुबह हडिंबा माता मंदिर परिसर के समीप अस्थाई शेड्स में आगजनी की घटना पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि डूंगरी गांव के दलित समुदाय के लोग यहां अनेक वर्षों से अपना कारोबार कर रोजी-रोटी कमाते थे। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और इस आगजनी की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह आग सुनियोजित तरीके से लगाई गई है सभी अस्थाई शेड्स को व्यक्तिगत तौर से टारगेट किया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर सियाली महादेव मंदिर के पास दो बाइकों को भी जलाया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उन दोनों बाइक से तेल निकाल कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि गत दिन पहले 18 जनवरी को यहां शरारती तत्वों ने कुछ गाड़ियों की भी तोड़फोड़ की है। उन्होंने कहा कि मनाली मुख्यालय स्थित माता हडिम्बा मंदिर के परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देना प्रशासन के ऊपर अनेक प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।गोविंद सिंह ठाकुर ने इस घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है।उन्होंने कहा कि घटनास्थल के समीप सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं जिसकी पुलिस प्रशासन फुटेज निकालकर कठोर कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बदहाल है। आये दिन इस तरह की अनेक घटनाएं क्षेत्र में घटित हो रही है जिसकी उन्होंने घोर निंदा की है। इस दौरान स्थानीय प्रभावित परिवार टेक चंद,धर्म चंद ,मनोहर शर्मा,अजय,शानू,अरुण,राजा,विक्रांत,आशा, कला देवी,राजेश,सहित अन्य मौजूद रहें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज