Search
Close this search box.

फोजल सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था,सरकार कर रही भेदभाव-गोविन्द ठाकुर

कुल्लू अपडेट,पिछले वर्ष जुलाई माह में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनाली विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में भारी नुकसान हुआ था उसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत फोजल में माता ज्वाला मंदिर के मूल स्थान को जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर कमेटी के प्रधान मनचंद शर्मा का कहना है कि इस मार्ग को ठीक करने के लिए वह प्रशासन और स्थानीय विधायक से अनेक बार मिले और इस रास्ते को ठीक करने की मांग रखी परंतु उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे और कार्य को शुरू नही किया गया।

वीरवार को फोजल गांव से ज्वाला माता मंदिर कमेटी के प्रधान मनचंद शर्मा के नेतृत्व में गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से इस समस्या के समाधान हेतु मुलाकात की। गोविंद सिंह ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से गांव वासियों के साथ फौजल पहुंचकर इस क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के सारे काम ठप पड़े हैं मुख्यमंत्री सुक्खू सत्ता संभालते ही पैसों का रोना रोते रहे। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल ऋण लेने के रिकॉर्ड स्थापित कर रही है 13 महीने के कार्यकाल में 13000 करोड रुपए का लोन ले चुकी है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि सरकार 13 महीने के कार्यकाल में यदि 13000 करोड रुपए का लोन ले चुकी है फिर भी ग्रामीण क्षत्रों के विकास कार्य ठप क्यों पड़े हैं विकास के कोई भी नए कार्य शुरू नहीं हुए हैं आखिर यह पैसा कहां खर्च किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी आस्था का केंद्र होते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र माता के इस क्षतिग्रस्त रास्ते को ठीक करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार इस रास्ते को शीघ्र शुरू नहीं करती है और आंदोलन करने की आवश्यकता पड़ी तो वह भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पहली बार मंदिर में दर्शन करने के लिए वीआईपी शुल्क लगाया गया जिसकी उन्होंने घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलावा किसी भी राज्य के मंदिरों में दर्शन करने के लिए शुल्क की व्यवस्था नहीं है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की जय राम सरकार की नेतृत्व में उन्होंने डोभी से फोजल सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था और इसके लिए बजट का प्रावधान भी है दुर्भाग्य यह सरकार इसमें भी भेदभाव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के स्थानीय लोग और नेता जहां भाजपा दल के लोग हैं वहां पर सड़क की ज्यादा कटाई की जा रही है। उन्होंने इस कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रश्न खड़े किए हैं और सरकार से बिना भेदभाव से कार्य करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर कारदार ज्वाला माता अमर चंद महंत,पुजारी प्रेम चंद,भंडारी हुकम चंद,मंदिर कमेटी प्रधान मांन चंद शर्मा, स्थानीय निवासी संसार चंद सुरेश लाल,राम कृष्ण, खेम दास,राजकुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज