Search
Close this search box.

नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य, सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को 150 करोड़ स्वीकृत

हिमाचल अपडेट , हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य ने प्रदेश की सड़कों से संबंधित विभिन्न मसलों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। विक्रमादित्य सिंह ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। विक्रमादित्य ने कहा कि विभिन्न एनएच के साथ लगती सड़कों की उन्नयन और मरम्मत के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 150 करोड़ रुपये प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत किए है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। विक्रमादित्य ने लिखा कि हिमाचल के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देंगे

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज