कुल्लू अपडेट, कल रात करीब 9 बजे थाना में सूचना मिली कि काला नाला चुलिग गांव के पास में अचानक पानी का बहाव बढने के कारण बीच नाले में एक गाड़ी फंस गई है । जिसपर थाना से पुलिस टीम ASI शांता कुमार, आ० पुनीत राणा न० 221, आ0 रजत न0 157, आ0 विजेंद्र कुमार न0 146 व आ० अभिषेक न० 122 मौका मुकाम काला नाला को रवाना हुए तथा मौके पर पहुंचकर नाले के बीच फंसी गाडी न० HP 31 B – 0724 में सवार श्री चेतन शर्मा तथा ईश्वर दास को पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला तथा गाडी के अंदर से कीमती सामान को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया । लाहौल पुलिस ने जनसाधारण से आग्रह किया है कि मौसम खराब होने की वजह से ईलाके में नदी- नालों का बहाव बढ़ चुका है जिस कारण निवेदन है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचे। आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।
Author: Kullu Update
Post Views: 46



