Search
Close this search box.

मंत्री राजेश धर्माणी ने किया बिलासपुर में बनी हिमाचल की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन

हिमाचल अपडेट ,प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये की लागत से बनी यह लैब पूरे हिमाचल में विकसित की गई पहली स्पेस लैब है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान सोच को प्रोत्साहित करने के लिए इस लैब का निर्माण किया गया है। इस लैब के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल में बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी स्कूली छात्र यहां आकर अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न पहलुओं जैसे सेटेलाइट लॉन्चर प्रणाली, ड्रोन बनाने और इसरो के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज