Search
Close this search box.

आगज़नी प्रभावित 8 दुकानदारों को कार सेवा दल संस्था द्वारा दिए गए 5000-5000 रुपए के चेक

कुल्लू अपडेट,बीते शनिवार देर रात ढालपुर चौक में आगज़नी से 8 दुकानदार अपनी आजीविका खो बैठे। तकरीबन रात 12:30 बजे के करीब अचानक आग से राजेंद्र कुमार, शिवराम, ऋषि कुमार, तरसेम शर्मा, विमल ठाकुर, रॉकी, रोमी और ओम राज दिन भर मेहनत करके रोजी-रोटी कमा कर अपने परिवार का खर्चा चलाते थे। अचानक लगी आग से दुकानों में रखा लाखों का नुक्सान हो गया। ज्यादातर दुकानें, फ्रूट, सब्जी, ड्राई फ्रूट व चाय पराठा, अंडे, मोमो, सिड्डु व घरेलू उपकरण की दुकाने थी।

आगजनी के कारण काफी सारा सामान जल गया और जो सामान बचा था वह पानी से खराब हो गया है। इस आगजनी के कारण कई परिवार अपनी रोजी-रोटी गवा बैठे।

आज कार सेवा दल संस्था के सेवादार आगजनी के घटना स्थल पर पहुंचे और सभी प्रभावित 8 दुकानदार को 5000-5000 रुपए की सहयोग राशि फौरी राहत के तौर दी गई।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज