कुल्लू अपडेट , कुल्लू जिले के साथ लगते बंदरोल में हुए सड़क हादसे में 7 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर बंदरोल के पास 2 कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार (एचपी 31सी-8403) के ड्राइवर दिव्यांशु (23) को गंभीर चोटें आई हैं, जो गांव कलैहली तहसील भुंतर का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि हादसे में अन्य 6 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में साक्षी (29), हनी (30), प्राची (30) और पुलकित सिंह (31) ये सभी गुड़गांव पालम विहार हरियाणा के रहने वाले हैं। वहीं सूर्यांश (18), आर्यन (17) निवासी कुल्लू को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां डाॅक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए है । पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




