कुल्लू अपडेट ,आजकल तेज रफ़्तार के कारण कई हादसे पेश आ रहे है। तेज रफ़्तार के कारण फोरलेन में भी हादसे बढ़ते जा रहे है ।ऐसा ही एक हादसा बीते दिन पेश आया है जिसमें जरड़ में हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त कार में चालक ही था।घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। रविवार दोपहर बाद बजौरा से भुंतर की ओर आ रही एक कार अचानक सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक को अधिक चोटें नहीं आईं। कार को काफी क्षति पहुंची है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों का पुलिस चालान करेगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,548



