कुल्लू अपडेट ,खराहल घाटी की न्योली पंचायत के गांव जुआणी के समीप नाले में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले तीन दिनों से आसपास के इलाकों में घूम रहा है।सहमे लोग सुबह-शाम अकेले अपने घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। पंचायत समिति सदस्य विशाल महंत ने कहा कि तेंदुए के खौफ से लोगों का खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी गौतम राम, मोहर सिंह, तोत राम और पूर्व उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने संबंधित विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत ने कहा कि तेंदुए के कारण अब छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं। डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने कहा कि मामला ध्यान में आया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,152



