कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में एचआरटीसी बस वालों की मनमानी बढ़ती जा रही है निजी बस ऑपरेटर यूनियन का कहना है की एचआरटीसी वाले बिना परमिट और बिना टाइम टेबल के बसें चला रहे है। उन्होंने कहा की दशहरा के समय भी इन्होने बिना परमिट के 40 बसें चलाई जिससे निजी बस वालों को हर बस पर 3000 रुपए का नुकसान हुआ । जब भी इनसे बात की गई तो इनका एक ही बहाना होता है की पब्लिक डिमांड है। पब्लिक डिमांड का बहाना बनाकर ये लोग टाइम वाली बस के आगे बसें चला रहे है । इस से हमें बहुत नुकसान हो रहा है । हमारी कई बसें या तो पेट्रोल पंपों पर खड़ी है या किसी की घर के पास खड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की है की यह पब्लिक डिमांड जल्द से जल्द बंद कर दी जाए और हमारी जो बसें चल रही है उनको चलने दिया जाए ।अगर इसका जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो हम सारी बसें खड़ी करके आरटीओ ऑफिस में चाबियां दे देंगे और फिर वही देखेंगे खुद की क्या करना है क्या नही ।इसी के चलते निजी बस ऑपरेटर यूनियन उपायुक्त कुल्लू से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होने बिना परमिट चल रही बसों को और पब्लिक डिमांड पर चल रही बसों को बंद करने की मांग की है। निजी बस ऑपरेटर कुल्लू के प्रधान रजत जमवाल ने बताया की उन्होंने अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है की जल्द ही आरटीओ और आरएम से मिलकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।




