कुल्लू अपडेट,आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा मानवी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। पुरे स्कूल में ख़ुशी की लहर है। स्नोर वैली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने इस अवसर पर कहा कि लगातार 20 वर्षों के प्रयास के बाद आज हमें यह मुकाम हासिल हुआ है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के सभी अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े खुशी के पात्र यह छात्राएं हैं जिन्होंने खूब मेहनत की और अपने अध्यापकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का अनुसरण किया। मानवी ने कहा की यह हमारे स्कूल के लिए और जिला कुल्लू के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल में उन्हें क्वालिटी एजुकेशन दी जाती है और बहुत ही अच्छी तरह से उन्हें पढ़ाया जाता है। वह अपनी ज्यादातर पढ़ाई स्कूल में ही करने की कोशिश करती हैं और घर के लिए जो काम दिया जाता है उसे घर जाकर रोज पूरा करती है। जो छात्र मेरिट लिस्ट में अपना नाम नहीं बना पाए उनके लिए मानवी ने कहा कि उन बच्चों ने अपना शत-प्रतिशत तो दिया यदि मेरिट लिस्ट में वे नहीं आए तो इसमें दुखी होने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा में उन्होंने मेडिकल स्ट्रीम लिया है और वह बाल विशेषज्ञ बनना चाहती है। वही मानवी की माता निर्मला जोकि स्नोर वैली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ही एक अध्यापिका है उन्होंने कहा कि वे इतनी खुश है कि उनके पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। सभी अध्यापक भी बहुत खुश हैं। पूरे स्कूल में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों पर पढ़ाई के लिए ज्यादा दबाव देने की जरूरत नहीं है लेकिन उनको अपने बच्चे पर ध्यान देना चाहिए कि बच्चा पढ़ रहा है या नहीं और यदि बच्चे को कोई दिक्कत है तो उसमें बच्चे की सहायता भी करनी चाहिए। आजकल सभी अभिभावक पढ़े लिखे होते हैं तो अभिभावकों को अपने बच्चों की सहायता जरूर करनी चाहिए। वहीं मानवी के पिता ने कहा की बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए बेटा और बेटी दोनों बराबर है।
Author: Kullu Update
Post Views: 21



