कुल्लू अपडेट,आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा प्रियांशी ने पूरे प्रदेश में 10 वां स्थान हासिल किया है। पुरे स्कूल में ख़ुशी की लहर है। स्नोर वैली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने इस अवसर पर कहा कि लगातार 20 वर्षों के प्रयास के बाद आज हमें यह मुकाम हासिल हुआ है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के सभी अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े खुशी के पात्र यह छात्राएं हैं जिन्होंने खूब मेहनत की और अपने अध्यापकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का अनुसरण किया। प्रियांशी ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि उन्होंने परीक्षा परिणाम में पूरे हिमाचल में दसवां स्थान हासिल किया है तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और बहुत खुशी हुई। उन्होंने अपने सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया क्योंकि उन्हीं के मार्गदर्शन की वजह से आज वह परीक्षा परिणाम में यह स्थान हासिल कर पाई है। प्रियांशी ने कहा कि हम कितने घंटे पढ़ाई करते हैं यह ज्यादा मायने नहीं रखता है सबसे बड़ी बात यह है कि जो भी हम पढ़ें अच्छे से पढ़े उन्होंने कहा की वह आगे चलकर इंजीनियरिंग में कुछ करना चाहेंगी।
Author: Kullu Update
Post Views: 15



