कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है जिसके चलते कुल्लू में भारी बारिश और बर्फ़बारी शुरु हो गयी है। खराब मौसम के कारण और बर्फबारी के कारण कई रास्ते बंद हो गए है। कुल्लू पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते जलोड़ी जोत (बंजार) में अभी तक 4 ईंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है । बर्फबारी लगातार जारी है, जिस कारण जलोड़ी जोत की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 939



