Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने बीते दिन बर्फ़बारी के बीच फंसे 3 सौ लोगों की बचायी जान

जिला कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है जिसके चलते कुल्लू में भारी बारिश और मनाली में बर्फ़बारी शुरु हो गयी है। खराब मौसम के कारण और बर्फबारी के कारण कई रास्ते बंद हो गए है। अटल टनल के नार्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।पर्यटकों के वाहन नेहरू कुंड से आगे नहीं भेजे जा रहे है। मौसम खराब होने के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी मेंफंस गए थे जिनमें लगभग 300 लोग सवार थे, सभी वाहनों को पर्यटकों सहित डी0 एस0 पी0 मनाली के0 डी0 शर्मा ने अपनी टीम सहित रैस्कयू करके सुरक्षित निकाला है।बर्फबारी शुरू के वक्त लगभग 2000 वाहनों को भी सुरक्षित निकाला गया । इस रैस्कयू कार्य में स्थानीय रैसक्यू टीम भी पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रही है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज