Search
Close this search box.

मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में निश्चित नियमों के साथ जाने की अनुमति,दारचा शिंकुला मार्ग बन्द 

कुल्लू अपडेट, मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में 4*4 और 4*2 वाहनों को जंजीरों के साथ सुबह 8.00 बजे से 10.30 बजे तथा दो पहिया वाहन  सुबह 8.00 से 10.30  के बीच दारचा से सरचू जाने की अनुमति है। दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है। पांगी किलाड़ राजमार्ग कुरचेहड में भुस्खलन होने के कारण पांगी की ओर बन्द है। काजा सड़क कोक्सर से छत्तरू तक 4*4 वाहनों के लिए तथा कोक्सर से ग्राम्फू 4*2 के लिए खुला है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। लोसर से छोटा धरा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355, कंट्रोल रूम: 8988092298

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज