Search
Close this search box.

न्योली गांव के संजीत को शिमला में इलाज के लिए कारसेवा दल की ओर से दी गई 5000 की सहयोग राशि

कुल्लू अपडेट ,संजीत न्योली गांव के गरीब परिवार से संबंध रखता है । परिवार में वह अपनी विधवा मां और बीवी तथा दो बच्चों के साथ रहता है। संजीत के भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है, और उसका छोटा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। उपरोक्त व्यक्ति दिहाड़ी का काम करके अपनी और अपने परिवार के लिए दो वक्त के खाने का गुज़ारा कर रहा था। लेकिन अचानक से लगभग 2 महीने पहले काम पर जाते समय संजीत गिर गया। जिस कारण उसके सिर पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई और उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। वहां से उसे डॉक्टर द्वारा नेरचौक के लिए रेफर किया गया।इलाज़ के दौरान संजीत के गर्दन में दो प्लेटे डाली गई। अभी भी संजीत पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुआ है। सर में चोट लगने की वजह से उसे दिखाई नहीं दे रहा है। जिस कारण डॉक्टरों द्वारा उसे ब्रेन का एमआरआई करने के लिए कहा गया। वह ट्रीटमेंट उसका शिमला आईजीएमसी में होना है। संजीत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जो भी जमा पूंजी थी वह इलाज में खत्म हो चुकी है। और भाई बहनों ने भी उसकी इलाज में मदद की थी। परंतु अब आगे के इलाज व शिमला जाने के लिए भी उसके पास किराया नहीं है। सोशल मीडिया के द्वारा उसे कार सेवा दल संस्था के बारे में पता चला और वह अपनी बहन और माता जी को लेकर संस्था के कार्यालय इलाज मे मदद के लिए पहुंचा। उस समय संस्था के सेवादारों द्वारा उसकी समस्या को सुनकर उसे कार्यवाही में डाला गया था और लगभग एक हफ्ते बाद उसे संस्था के सेवादारों द्वारा कार्यालय में बुलाकर उसे ₹5000 का चेक सहयोग राशि के तौर पर दी गई ताकि वह अपने आगे के इलाज के लिए शिमला जा पाए। आप सभी के सहयोग से उसके बाद भी संस्था द्वारा संजीत की मदद की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज