Search
Close this search box.

देखें पूरी सूची हिमाचल में कहां – कहां हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले

हिमाचल अपडेट , हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऊना और हमीरपुर एसपी सहित 34 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें नौ आईपीएस व 25 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। आईजी विमल गुप्ता को विजिलेंस, जी शिवकुमार को डीआईजी मंडी, सौम्या सांबशिवन को प्रिंसिपल पीटीसी डरोह लगाया गया है। एसपी ऊना रहे अर्जित सेन को एसडीआरएफ जुन्गा, एसपी हमीरपुर आकृति को आईआरबीएन वनगढ़ भेजा गया है। पदम चंद को एसपी हमीरपुर और राकेश सिंह को ऊना जिला की कमान सौंपी गई है। सरकार ने तीन साल से एक स्थान पर डटे कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप अधीक्षकों के भी तबादले किए हैं। आईपीएस अधिकारी एसडी शर्मा को अब एसडीपीओ करसोग लगाया है। इससे पहले सुक्खू सरकार ने 28 जनवरी को नए साल का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था । छुट्टी वाले दिन सरकार ने 42 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। 27 जनवरी को नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज