Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया पर नकेल कसे हुए है। समय-समय पर कुल्लू पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार भी किया जाता है। इनमे से कई आरोपी स्कूल कॉलेज के बच्चों और युवाओं को अपना निशाना बनाते हैं। हाल ही में कुल्लू पुलिस को नशे के खिलाफ अपने अभियान में बोहत बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्लू पुलिस ने पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के नेतृत्व में नशे को जड़ से खत्म करने का अभियान जारी रखा है। इसी कड़ी में दिनांक 5 मई 2023 को मनाली पुलिस ने एक व्यक्ति से 266 ग्राम चिट्टा बरामद किया था । जिस पर पुलिस थाना मनाली में ND&PS में अभियोग दर्ज किया गया था । जिसमें मनाली पुलिस ने गहनता से जाँच करते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपी से मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त कर मुख्य आरोपी देवेन्द्र पाल बिनू को गिरफ्तार किया है। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज