कुल्लू अपडेट,जिला पुलिस युवाओं के मध्य खेल प्रेरणा को बढ़ाने व नशे से दूर रहने के संंबंध में जागरुकता लाने के सबंध में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है तथा भविष्य़ में भी इसी तरह के विभिन्न आयोजन करेगी।जिला लाहौल-स्पिति पुलिस द्वारा मनीष चौधरी, HPS, उप-पुलिस अधीक्षक केलांग के नेतृत्व में खण्ड-स्तरीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो इसी क्रम में आज खण्ड केलांग में वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 04 टीमों ने भाग लिया, जिसमें टीम YFC गोशाल, BRO 70 RCC, नेपाल टाईगर व पुलिस वॉरियर ने भाग लिया।प्रथम मैच YFC गोशाल व BRO 70 RCC के बीच खेला गया,जिसे YFC गोशाल टीम ने 2-0 के जीत लिया।द्वितीय मैच नेपाल टाईगर व पुलिस वॉरियर के बीच खेला गया,जिसे पुलिस वॉरियर ने 2-0 के जीत लिया।जिसके उपरान्त सेमी-फाईनल YFC गोशाल व पुलिस वॉरियर के बीच खेला गया , जिसे पुलिस वॉरियर ने 2-0 के जीत लिया है।दूसरे क्रम में उदयपुर खण्ड में दिनांक 29.05.2023 को वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके उपरान्त दोनों खण्डों के विजेताओं के मध्य 31मई को पुलिस ग्राउंड केलांग में फाईनल मैच का आयोजन किया जाएगा। 31 मई हर बर्ष विश्व तंम्बाकू निषेध दिवस के रुप में मनाया जाता है, जो 31 मई को उपरोक्त वॉलीवॉल मैच के फाईनल का आयोजन नशा/तंम्बाकू का विरोध व खेलों को जीवन में अपनाने के लिए जिला पुलिस के संदेश को दर्शाएगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 38



