Search
Close this search box.

सड़क की स्थिति खराब जरी में पलटी कार , बाल – बाल बचे पर्यटक

कुल्लू अपडेट , मणिकर्ण घाटी के जरी में पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। हादसे में हरियाणा के पर्यटक बाल-बाल बचे। पलटने के बाद कार सड़क के किनारे पर अटक गई। अगर कार यहां से नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि कार में पर्यटक मणिकर्ण से भुंतर की ओर जा रहे थे। डुंखरा में पुलिस चौकी के पास सड़क आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहां पर डंगे लगाने का कार्य कछुआ चाल से किया जा रहा है। छह महीने बाद भी सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा ठीक नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने खस्ताहाल सड़क को ठीक करने की मांग की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज