Search
Close this search box.

नहीं लगने देंगे रोपवे , संघर्ष समिति 19 फ़रवरी को करेगी कुल्लू में धरना प्रदर्शन

कुल्लू अपडेट , बिजली महादेव रोपवे के मुद्दे ने एक बार फिर से एक बार तूल पकड़ लिया है। गणतंत्र दिवस समारोह में सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा था की दिल्ली में एक करारनामा हुआ है जिसमें बिजली महादेव रोपवे जिसमें 250 करोड़ से ज्यादा की लागत है उसको केंद्र ने दिल्ली से मंजूरी दी है। जिसके बाद से ही बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति एक बार फिर से एक रोप वे के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। गौर रहे की इस से पहले भी संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। बिजली महादेव द्वारा देवबाणी के माध्यम से इस रोपवे को लगाने के लिए कड़े शब्दों में मनाही की जा चुकी है। मंदिर कमेटी की ओर से उपायुक्त को भी रोपवे के विरोध में ज्ञापन सौंपे जा चुके है परन्तु उनके हाथ निराशा ही लगी है। अब एक बार फिर से बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति द्वारा 19 फ़रवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है की 19 फ़रवरी को शांगरी बाग़ रामशिला में पधार कर रोपवे विरोध प्रदर्शन में उपस्तिथि दर्ज करवाएं। साथ ही साथ उन्होने व्यापार मंडल कुल्लू व् भुंतर आग्रह किया है की वे लोग इस दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाजार बंद करके सहयोग करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज