नौकरी , एम्स बिलासपुर में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के हाथ सुनहरा मौका लगा है। एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 72 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर एम्स प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें चार पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 13 फरवरी को एम्स में इंटरव्यू होंगे। उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना होगा। वहीं, उम्मीदवार स्टेट या सेंट्रल मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। एससी और एसटी वालों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए जीएसटी समेत रखा गया है जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए जीएसटी के साथ तय किया गया है।
भर्ती के लिए आयु सीमा
जैसा कि एम्स बिलासपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन
एम्स बिलासपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का मासिक वेतन 67,700+एनपीए रहेगा।
नीचे दिए गए लिंक से जानें किस किस पद पर निकली है भर्ती :-
Senior Resident Rolling Advisement Non Academics
| Application Form Senior Resident Download View Online |




