Search
Close this search box.

नवनियुक्त अध्यक्ष सेस राम आजाद ने की प्रेसवार्ता , ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करेगी कांग्रेस

कुल्लू अपडेट , कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद कार्यभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होने कहा की हमारी सरकार की एक साल की उपलब्धियां बहुत अच्छी रही है। त्रासदी के समय भी हम लोगों को सुख सुविधाएं देने में सक्षम रहे। अभी सरकार द्वारा एक कार्यक्रम चलाया है सरकार गांव के द्वार जिसकी पहली मीटिंग बजौरा में हुई थी जिसमें कैबिनेट मिनिस्टर अनिरुद्ध सिंह ने शिरकत की थी। उसके बाद दूसरी मीटिंग लारजी में हुई थी जिसकी अध्यक्षता सुन्दर सिंह ठाकुर ने की थी। अब इसका तीसरा जो कार्यक्रम है वो निरमंड में होगा जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना जाता है और मौके पर ही कुछ समस्याओं का निपटारा किया जाता है। इसमें किसी भी डिपार्टमेंट की जन शिकायतें होती है उनको मौके पर सुना जाता है और उनका निपटारा जाता है। अब कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है की कांग्रेस पार्टी भी गांव के द्वार जाएगी और ब्लॉक और जिला स्तर पर अपने कर्मचारियों को एक्टिव करेगी। उन्होने आगे कहा की केंद्र की ओर से आपदा के समय जो भी नुक्सान हुआ है साढ़े 12 करोड़ का उसके लिए कोई मदद नहीं मिली है यह हिमाचल की जनता को भी पता है। यह हम गांव गांव जाकर लोगों को बताएंगे और 365 दिन में जो भी फैसले आम जनमानस के हित के लिए किए गए है उनका प्रचार प्रसार किया जाएगा।ओपीएस हमनें लागू कर दी है और रही बात 1500 की तो स्पीति और केलांग में हमनें शुरू कर दी है और बाकि जिलों में भी हमनें यह कार्यक्रम शुरू करना है। बेरोजगार युवाओं के लिए जो 680 करोड़ की स्टार्ट अप योजना है ये बिलकुल तत्पर है। प्रत्येक स्कूलों में इंग्लिश मीडियम अगले सेशन से शुरू कर दिया जाएगा। अभी जो बजट सेंशन भी है उसमें भी सरकार पूरी कोशिश करेगी की जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज