Search
Close this search box.

मेघ सिंह कश्यप चुने गए प्रेस क्लब भुंतर के प्रधान

कुल्लू अपडेट,भुंतर में प्रेस क्लब ऑफ भुंतर का जनरल हाउस हुआ। होटल हिमालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम ने की। बैठक में पिछली गतिविधियों तथा आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भुंतर प्रेस क्लब के चुनाव पिछले लंबे समय से लंबित हैं इसलिए चुनाव करवाए जाएं। चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी जसपाल सिंह पाल , महासचिव प्रेस क्लब कुल्लू व पर्यवेक्षक संतोष धीमान को पहले ही नियुक्त किया गया था। विरोध न होने के कारण चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। मेघ सिंह कश्यप को निर्विरोध प्रधान चुना गया। ततपश्चात पूरी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण गर्ग, उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, महासचिव मनीष कौंडल, सचिव देवेंद्र, संगठन सचिव अंजना देवी, कोषाध्यक्ष दीप लखनपाल, चेयरमैन संदीप काचरू, वाईस चेयरमैन पंकज हांडा, पीआरओ हीरा लाल ठाकुर, मुख्य संरक्षण स्वर्ण सिंह कुमार, मुख्य सलाहकार जयदेव विद्रोही, सलाहकार गणेश भारद्वाज व अश्वनी कुमार चुने गए।
नयी कार्यकारिणी को सभी ने बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान मेघ सिंह कश्यप ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को कुशलता से निभाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज