Search
Close this search box.

10वी कक्षा में प्रदेश में टॉपर मानवी को कारसेवा संस्था ने दी 31 सौ रूपये राशि ,प्रशस्ति पत्र भी

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा की दो छात्राओं ने पूरे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है पूरे प्रदेश में स्नोर वैली स्कूल की छात्रा मानवी ने 99.94 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है । वही मानवी के बारे में आपको बता दें कि मानवी भुंतर की रहने वाली हैं मानवी के पिता का नाम आकाश है और माता का नाम निर्मला है।मानवी की माता निर्मला स्नोर वैली स्कूल में अध्यापिका है।वही कारसेवा संस्था के द्वारा मानवी को 31 सौ रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज