Search
Close this search box.

सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी

कुल्लू अपडेट,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल दौरे से रवाना होने से पूर्व  प्रातः उदयपुर उपमंडल में मृकुला माता मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और उदयपुर बाजार में चहलकदमी कर आम आदमी से भी वह रूबरू हुई इस दौरान उन्होंने मृकुला माता मंदिर के परिसर में लोगों की समस्याएं भी सुनी | इस दौरान उन्होंने कहा कि उदयपुर बाजार के मध्य से गुजरने वाले सीमा सड़क संगठन के संसारी किलाड़ थिरोट तांदी सड़क को उदयपुर से बाँऐ तरफ से  बायपास मार्ग बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों को भी निर्देश जारी करेंगें, ताकि उदयपुर बाजार का मौलिक स्वरूप बरकरार रह सके|

 सांसद प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण में आ रही जमीन के उचित मुआवजे को लेकर भी सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों के साथ  जल्द विचार विमर्श किया जाएगा और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा |

 इस दौरान स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह का लाहौल दौरे के लिए भी आभार व्यक्त किया और  जिला लाहौल स्पीति की प्रमुख मांगों को प्रदेश सरकार के ध्यान में विशेष प्राथमिकता के आधार पर उठाने का भी आग्रह है |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज