Search
Close this search box.

पार्वती घाटी से लापता हुआ आगरा का युवक मंडी में मिला

कुल्लू अपडेट पार्वती घाटी से लापता हुआ आगरा का युवक मंडी जिले में मिल गया है। युवक ने किसी और का फोन मांगकर अपने परिजनों से संपर्क किया तो पिता ने बेटे के सकुशल होने पर राहत की सांस ली।इससे पहले लापता युवक के पिता ने सात फरवरी को अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत मणिकर्ण पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पिता ने कहा कि अपार अग्रवाल (19) निवासी 62 लश्करपुर, कमलानगर, आगरा, उत्तर प्रदेश एक फरवरी को आगरा से पार्वती घाटी में सैर सपाटे को आया था। दो फरवरी को वह कसोल पहुंचा। 5 फरवरी तक उसकी परिजनों से बातचीत होती रही। इसके बाद पांच की रात से उसकी पिता से कोई बात नहीं हुई। उसने कसोल के छलाल में एक होटल में कमरा भी लिया, उसका सामान होटल में मिला लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी के साथ उसे अनजान लोगों की ओर से छुपाकर रखे जाने का शक जाहिर किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। वीरवार सुबह लापता युवक मंडी में एक होटल में खाना खाने के लिए गया। उसने यहां पर खाना खाने के साथ ही बात करने के लिए फोन मांगा और अपने परिजनों से संपर्क किया। अब युवक जिला मंडी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि आगरा के लापता युवक को जिला मंडी में तलाश कर लिया गया है। परिवार वहां पहुंच गए और लापता युवक सकुशल है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज