Search
Close this search box.

टॉपर मानवी के लिये भेजी सुन्दर ठाकुर ने अपनी सरकारी गाडी,कुल्लू में किया सम्मानित

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा की दो छात्राओं ने पूरे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है पूरे प्रदेश में स्नोर वैली स्कूल की छात्रा मानवी ने 99.94 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है । वही मानवी के बारे में आपको बता दें कि मानवी भुंतर की रहने वाली हैं मानवी के पिता का नाम आकाश है और माता का नाम निर्मला है।मानवी की माता निर्मला स्नोर वैली स्कूल में अध्यापिका है।वही हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने अपनी सरकारी गाडी मानवी और उसके माता पिता के घर शुरढ भेजी और वही से बे गाडी में सवार होकर परिधि गृह ढालपुर पहुंचे। सुन्दर ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी इंदिरा ठाकुर की ओर से मानवी ,उसके माता पिता और रिश्तेदारों का स्वागत किया।वही मानवी को आगामी पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज