टेक अपडेट , यदि आप यह खबर पढ़ रहे हैं तो हमें यकीन है आपको पास स्मार्टफोन है और फेसबुक भी इस्तेमाल करते होंगे। फेसबुक पर आजकल एक नोटिफिकेशन से लेकर काफी परेशान हैं। यह नोटिफिकेशन Mention और Highlight का है। जिसे देखो वही अपने फेसबुक पोस्ट पर अधिक लाइक और व्यूज के लिए अपने पोस्ट के कॉमेंट में @Mention और @Highlight लिख दे रहा है। इसके बाद उसके सभी फ्रेंड्स और फॉलोअर्स को नोटिफिकेशन मिल रहा है। @Mention और @Highlight का नोटिफिकेशन कई बार बहुत ही गुस्सा दिलाने वाला होता है लेकिन इसे बंद करने का तरीका बहुत ही कम लोगों को मालूम है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फेसबुक पर @Mention और
@Highlight के नोटिफिकेशन को बंद करने का तरीका बताएंगे।
- सबसे पहले अपने फेसबुक मोबाइल एप को अपडेट करें।
- अब एप को ओपन करें और सेटिंग में जाएं।
- अब अब सेटिंग और प्राइविसी में जाएं और Notifications के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Tags के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Batch Mentions को बंद कर दें।

Author: Kullu Update
Post Views: 125



