कुल्लू अपडेट ,पर्यटन नगरी मनाली और आसपास बर्फ़बारी के बाद बॉलीवुड की हस्तियां मनाली आने लगी है। साल 2005 में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की गजनी फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने वाले प्रदीप रावत भी मनाली पहुंच चुके हैं। वे बर्फ से लकदक वादियों में अपने बैनर तले बनने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए रैकी करने आये है। उन्होंने झीड़ी में ब्यास की शीतल जलधारा में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग का लुत्फ भी उठाया।उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होने लिखा है की Finding bliss in every flake, every breath, every moment (हर कण, हर सांस, हर पल में आनंद ढूँढना ) स्थानीय फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने कहा कि दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी न होने के चलते अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड अभिनेताओं की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। दूसरे फिल्म समन्वयक रमेश रजनू ने बताया की बॉलीवुड और पंजाब के कई हस्तियों के एलबम और फिल्म यूनिटें मनाली आ रहीं हैं। वे शूटिंग के लिए लगातार संपर्क कर रही है




