कुल्लू अपडेट ,विंटर स्पोर्ट्स वॉलीबाल दो दिवसीय टूर्नामेंट का पिछले कल ढालपुर में समापन हुआ। इसमें विशाल सूद ने मुख्यातिथि और डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस टूर्नामेंट का आयोजन मोनीष शर्मा , पूरब शर्मा और मनीष ठाकुर द्वारा किया गया था। इसमें मनाली की टीम विनर और मंडी नागचला टीम रनरउप रही। विजेता टीम को 21111 रूपये के राशि इनाम के रूप में मिले और रनरउप टीम को 12222 रूपये की राशि इनाम के रूप में मिली। मोनीष शर्मा ने बताया की इस टूर्नामेंट में राज्यस्तरीय खिलाडियों ने भी भाग लिए था। उन्होने बताया की इस टूर्नामेंट को करवाने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और अधिक से अधिक खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए जागरूक करना था। इसलिए उन्होने युवाओं से अपील की है की वे अधिक से अधिक इस तरह की गतिविधियों में भाग लें और नशे से दूर रहे।




