कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू मुख्यालय के सुल्तानपुर उपडाकघर में महिला कर्मचारी ने जो गबन किया था उसकी जांच अभी तक जारी है। गबन की राशि 1 करोड़ से अधिक हो गयी है डाक विभाग कुल्लू के सहायक अधीक्षक मनोहर लाल ने बताया की यह जो गबन का मामला है यह सुल्तानपुर उपडाकघर में हुआ है। 12 जनवरी 2024 को हमनें डाकघर में सरप्राइज विजिट की थी उस समय वहां पर 36 लाख के करीब कैश कम पाया गया था तो उसी शक के आधार पर हमनें इस पोस्ट ऑफिस की वैरिफिकेशन की। इस डाक घर में 6000 के करीब अकाउंट है तो उसकी हम जांच कर रहे है और हमनें सभी खाताधारकों को 1 महीने का समय दिया है की खातों की जांच करें ताकि गबन के मामलों को ट्रेस किया जा सके और पब्लिक मनी उनके खातों में वापिस आ सके और उनके क्लेम वापिस आ सकें। 50 प्रतिशत के करीब हमनें खातों की जांच कर ली है और कई खातों में गबन के मामले सामने आये है। 75 लाख के करीब गबन के मामले सामने आये है। शीघ्र ही विभाग जो भी लोगों के क्लेम है उनको सेटल करेगा ताकि गरीब जनता का पैसा उनको वापिस मिल सके।




