कुल्लू अपडेट,आज दोपहर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के दौरान डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में एक महिला पर्यटक की मौके पर मौत हो गई।महिला के साथ उनके पति भी थे शव का पोस्टमार्टम ज़िला अस्पताल कुल्लू में किया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है इस संदर्भ में पीएस पतलीकूहल में धारा 336,304ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है
ज़िला कुल्लू के डोभी में पेरागलायडर से महिला पर्यटक के ऊंचाई से गिर कर मौत का हादसा पेश आया है हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला ऊंचाई से एक मकान के लैंटर पर जा गिरी और शव के चिथड़े उड़ गए हैं ।
मृतक महिला की पहचान नव्या पत्नी साई मोहन निवासी ज़हीराबाद, ज़िला से संगारेडी,तेलेंगाना के रूप में हुई।

Author: Kullu Update
Post Views: 6,685



