Search
Close this search box.

मन्नत कला मंच द्वारा बेंची व रायसन पंचायत में सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार
की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज नग्गर विकास खंड में मन्नत कला मंच के कलाकारों ने ‘सरकार गांव की ओर’ के कार्यक्रम बेंची पंचायत व रायसन पंचायत में फोक मीडिया से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर वर्तमान सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फैसलों, जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मंच के कलाकारों में नवनीत भारद्वाज, ख़ूबराम,मानचंद,गोपाल,अशोक,सोनिया,ओम प्रकाश, चंपा, आशा शर्मा, आदि ने कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया व साथ ही नाटक,’विकास गंगा’ के माध्यम से पुरानी पेंशन की बहाली ओ पी एस,मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना,वृद्धाश्रम में रहने वालों हेतु त्यौहार अनुदान योजना, के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आज हुए कार्यक्रमों में बेंची पंचायत के प्रधान जोगिंदर कुमार,उपप्रधान प्रेम चंद व रायसन पंचायत के प्रधान कर्म चंद उपप्रधान सुरेश कुमार सहित महिला एवं युवक मंडलों के सदस्यों व अन्य ग्रामीणों ने जानकारी हासिल की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज