Search
Close this search box.

भाजपा किसान मोर्चा ने किया ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

कुल्लू अपडेट,भाजपा किसान मोर्चा ने  ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ देव सदन में आयोजित  एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया । जिला किसान मोर्चा के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने की।जिला किसान मोर्चा ने इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर,बंजार विधान सभा के विधायक सुरेंद्र शौरी,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि किसान मोर्चा इस कार्यक्रम के माध्यम से एक महीने तक गांवों गांवों जा कर किसानों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया की जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने किसानों से छल किया है,प्रदेश के किसान आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका बदला भाजपा को चारो सीटें जिता कर देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार झूठे वायदे करके सता में आई है जिसका खामियाजा इनको आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन देखा गया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर,बंजार विधान सभा के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दूनी चन्द ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, प्रदेश ,जिला व सभी मंडलों के पदाधिकारी,जिला के चारों मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री व
उनकी कार्यकारिणी उपस्थित रही। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी,जिला भाजपा सचिव नैना शर्मा,नारा ठाकुर,जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश शर्मा भी उपस्थित रही।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज