कुल्लू अपडेट,अरछंडी के बड़ीदा ग्रां के निवासी टेक चंद है। परिवार में सात सदस्य रहते हैं। पूरा परिवार खेती-बाड़ी पर निर्भर है। कल रात अचानक 12:00 बजे के करीब टेक चंद के घर में आग लग गई। जिसमें उनका लकड़ी का मकान जल के राख हो गया। घर का कोई भी सामान परिवार नहीं बचा सका। अपनी जान बचा कर बड़ी मुश्किल से पूरा परिवार बाहर निकाला, हालांकि परिवार के कुछ सदस्य हल्के-फुल्के आग से झुलस भी गए हैं।
गांव के प्रधान द्वारा इन्हें कार सेवा दल संस्था के बारे में पता चला और उन्होंने संस्था के अध्यक्ष से संपर्क साधा। संस्था के अध्यक्ष द्वारा उन्हें संस्था के कार्यालय में बुलाया गया, जिसमें प्रधान पूनम, वार्ड पंच और प्रभावित परिवार से टेकचंद व उनका पुत्र तीर्थ राम संस्था के कार्यालय में पहुँचे। कार सेवा दल संस्था द्वारा घर के लिए बर्तन, कपड़े, गद्दे, तंदूर, तिरपाल व घरेलू सामान दिया गया।




