Search
Close this search box.

20 फरवरी से शुरू होंगे कुल्लू,बंजार,आनी में इंटरव्यू,670 रिक्त पदों की होगी भर्ती

कुल्लू अपडेट,जिला रोजगार अधिकारी, कुल्लू ने जानकारी दी कि रक्षिका वेलफेयर मार्ट लिमिटेड, सदर, जिला बिलासपुर हि०प्र० द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 670 रिक्त पदों की भर्ती के लिए इस कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है। उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बन्जार और उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता 10th, 12th और स्नातक है तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान ₹ 11,250 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा

योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज सहित 20 फरवरी 2024 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी, 21 फरवरी 2024 को उप रोजगार कार्यालय बन्जार और 22/02/2024 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू हि.प्र. में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं ।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज